वास्तु शास्त्र में बहुत सारे नियम बताए गए हैं। इन नियमों का पालन करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
वहीं, वास्तु शास्त्र में पोछा लगाने संबंधी कुछ नियम भी बताए गए हैं। ऐसे में पोंछा लगाते समय इन नियमों का पालन जरूर करना चाहिए।
वास्तु नियमों के अनुसार, पोछा लगाने का सबसे सही समय ब्रह्मा मुहूर्त माना गया है। ऐसे में सूर्योदय से पहले ही पोछा लगाना चाहिए।
सूर्योदय से पहले पोछा लगाने के साथ-साथ सूर्योदय के तुरंत बाद भी पोछा लगाया जा सकता है। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
पोछा लगाने के लिए इसकी शुरुआत प्रवेश द्वार से करें। इसके बाद घर के अन्य हिस्सों में पोछा लगाएं। ऐसा करने से प्राकृतिक रूप से ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है।
पोछा मुख्य द्वार से लगाना शुरू करें और इसी स्थान पर पोंछा समाप्त करें। इसके अलावा पोंछा लगाते समय हमेशा दक्षिणावर्त दिशा का पालन करें।
वहीं, कभी भी पोछा दोपहर के समय नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में नेगेटिविटी आती है और परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
इसके साथ ही पानी में नमक मिलाकर पोछा लगाना चाहिए। यह उपाय करने से घर की नेगेटिविटी दूर होती है और वास्तु भी सही रहता है।
घर में पोछा लगाते समय इन नियमों का ध्यान रखना चाहिए। वास्तु से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM