सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। रोजाना इस पौधे की पूजा करने से परेशानियां दूर होने लगती हैं। आइए जानते हैं कि तुलसी के कौन से उपाय करने से धन प्राप्ति होती है?
तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। रोज इस पौधे में जल अर्पित करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
अक्सर लोग धन की कमी का सामना करते रहते हैं, ऐसे लोगों को तुलसी से उपाय करना चाहिए। इन उपायों को करने से धन का भंडार भरा रहता है।
तुलसी की जड़ को गंगाजल में धोकर पीले कपड़े में बांधकर मुख्य द्वार पर बांध दें। इस उपाय को करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।
तुलसी के पौधे के पास शाम के समय घी का दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है। इससे घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है और परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तुलसी के पौधे पर गन्ने का रस अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से जीवन में आने वाले सभी संकट दूर होने लगते हैं।
पूजा के दौरान तुलसी के पौधे पर लाल चुनरी अर्पित करना चाहिए। इसके साथ ही, पौधे पर कच्चा दूध चढ़ाएं। ऐसा करने से परिवार के सदस्यों के ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
तुलसी के इन उपायों को करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है। इसके साथ ही, परिवार के सदस्य तरक्की और कार्य में सफलता प्राप्त करते हैं।
धन की कमी को दूर करने के उपाय को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ