आज के इस डिजिटल युग में लोगों की आंखों की रोशनी कम हो रही है। यहां तक कि छोटे बच्चों को भी चश्मा लगाना पड़ रहा है।
आज हम आपको आंखों की रोशनी दुरुस्त रखने के लिए कुछ उपाय बताएंगे, जो किसी रामबाण से कम नहीं है। आइए इन उपायों के बारे में जानें।
आंवले में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में होता है, जो आंखों की रोशनी दुरुस्त रखता है। ऐसे में आप आंवले का जूस पी सकते हैं।
सौंफ आंखों को दुरुस्त रखने के लिए मददगार माना जाती है क्योंकि इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं।
आयुर्वेद में आंखों की हेल्थ बनाए रखने के लिए इससे जुड़ी एक्सरसाइज करने की सलाह दी जाती है।
इसके लिए आप दूर की वस्तु पर फोकस करना और आंखों को अलग-अलग दिशाओं में घुमाना जैसी सरल एक्सरसाइज कर सकते हैं।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रात में 7-8 घंटे की नींद लें। इससे आप न सिर्फ सेहतमंद रहेंगे बल्कि आंखों को भी आराम मिलेगा।
आंखों की रोशनी दुरुस्त रखने के लिए मोबाइल और लैपटॉप की स्क्रीन पर कम से कम समय बिताने की कोशिश करें।
ये उपाय आंखों की रोशनी को दुरुस्त रख सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com