इन लोगों को नहीं खाना चाहिए केला


By Farhan Khan16, Jul 2024 02:02 PMjagran.com

पोषक तत्वों से भरपूर केला

केले हर मौसम में मिलते हैं। इसमें विटामिन, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम और फाइबर जैसे तत्व पाए जाते हैं।

एनर्जी का पावर हाउस

केले एनर्जी का पावर हाउस माने जाते हैं। एनर्जी से भरपूर इस फल को खाने से कई तरह की बीमारियां शरीर से दूर हो जाती हैं।

इन लोगों को नहीं खाने चाहिए केले

इतने सारे गुण होने के बावजूद केले खाने के कुछ नुकसान भी है। आज हम आपको बताएंगे कि किन लोगों को केले नहीं खाने चाहिए।

डायबिटीज के मरीज

जिन लोगों को डायबिटीज है, उन्हें केले का सेवन करने से बचना चाहिए क्योंकि इसमें नेचुरल शुगर होता है।

किडनी की बीमारी से जूझ रहे व्यक्ति

केला पोटैशियम का रिच सोर्स माना जाता है। ऐसे में किडनी की बीमारी से जूझ रहे व्यक्तियों को यह फल नहीं खाना चाहिए।

कब्ज की शिकायत

जिन लोगों को कब्ज की शिकायत हैं, उन्हें केले खाने से बचना चाहिए क्योंकि इसमें प्रोटीन अधिक मात्रा में पाया जाता है।

एसिडिटी में न खाएं

एसिडिटी में केला नहीं खाना चाहिए क्योंकि इसमें फाइबर के साथ-साथ स्टार्च भी अच्छा खासी मात्रा में होता है।

माइग्रेन की समस्या में

अगर आप माइग्रेन की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको केले का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि यह माइग्रेन को और बढ़ा सकता है।

इन लोगों को केले नहीं खाने चाहिए। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com