बोतलों से निकलने जैल के पैकेट को फेंके नहीं, ऐसे करें इस्‍तेमाल


By Ashish Mishra16, Jul 2024 01:38 PMjagran.com

बोतल के साथ पैकेट

आपने अक्सर देखा होगा कि बोतल या बैग खरीदने पर उसमें एक पैकेट रहता है। लोग इस पैकेट को फेंक देते हैं। आइए जानते हैं इसका इस्तेमाल कैसे करते हैं?

सिलिका जैल को फेंके नहीं

बोतल खरीदने पर साथ में एक व्हाइट पाउच मिलता है। यह सिलिका जैल होता है। अक्सर लोग इसे फेंककर गलती कर देते हैं।

सिलिका जैल का इस्तेमाल

इस जैल को फेंके नहीं बल्कि चीजों को फंफूद से बचाने में इस्तेमाल कर लें। यह जिस समान में रहता उसमें कभी भी फंफूद की समस्या नहीं होती है।

मोबाइल को सुखाने में मददगार

मोबाइल गीला होने पर उसे पोंछकर एक जिप लॉक बैग में रख दें। इसके बाद इस बैग में सिलिका जैल को भी रख दें। ऐसा करने से मोबाइल खराब होने से बच सकता है।

पर्स को गीला होने से बचाना

कई बार बारिश की वजह से पर्स गीला हो जाता है। ऐसे में सिलिका जैल बेहद फायदेमंद हो सकता है। इस जैल को पर्स या बैग में रखने से बदबू नहीं आती है।

जूते को खराब होने से बचाना

मानसून के समय लेदर के जूते खराब होने लगते हैं। इससे बचने के लिए उसमें सिलिका जैस को डालकर रख दें। इससे जूता खराब नहीं होता है।

अलमारी का सीलापन दूर करना

बारिश के मौसम मे अलमारी में सीलापन आने लगता है। इससे बचने के लिए उसमें सिलिका जैल को रख दें। ऐसा करने से सीलापन नहीं आता है।

बर्तन को दाग-धब्बे से बचाएं

लोहा या बर्तन को सूखी जगह पर रखते समय उसमें सिलिका जैल डालकर रख दें। ऐसा करने से बर्तन पर दाग-धब्बे नहीं होते हैं।

पढ़ते रहें

चीजों को खराब होने से बचाने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ