Stress Eating को कंट्रोल करने के लिए क्या करना चाहिए?


By Farhan Khan18, Aug 2024 04:59 PMjagran.com

स्ट्रेस ईटिंग

आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से हम तेजी से स्ट्रेस ईटिंग के शिकार हो रहे हैं।

ज्यादा खा लेना

इस समस्या में व्यक्ति स्ट्रेस होने पर ज्यादा खाने लगते हैं या फिर कुछ अनहेल्दी फूड्स खा लेते हैं।

मोटापे के शिकार

इसकी वजह से मोटापा, ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी अनेक बीमारियों के शिकार हो जाते हैं।

Stress Eating कंट्रोल करने के लिए क्या करें?

आज हम आपको बताएंगे कि Stress Eating को कंट्रोल करने के लिए क्या करना चाहिए? आइए इसके बारे में जानें।

फाइबर खाएं

स्ट्रेस ईटिंग से बचने के लिए प्रोटीन, कार्ब्स और फाइबर का भरपूर मात्रा में सेवन करें। इससे आप ओवर इटिंग से बचे रहेंगे।

मॉर्निंग वॉक करें

स्ट्रेस ईटिंग से बचने के लिए आप मॉर्निंग वॉक, एक्सरसाइज, योग आदि कार्यों को कर सकते हैं। इससे एकाग्रता बढ़ती है।  

सेहत रहेगी चकाचक

इसके साथ ही आपके शारीरिक और मानसिक दोनों तरह के स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है।

पानी पीते रहें

हाइड्रेटेड रहें। खुद को संयमित रखें और हमेशा कुछ खाने से पहले पानी जरूर पिएं। यह स्ट्रेस ईटिंग से बचने का एक बेहतर तरीका है।

इन तरीकों से आप स्ट्रेस ईटिंग से बच सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com