अस्थमा लंग से जुड़ी एक बीमारी है, जो किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है। इसमें सांस लेने में तकलीफ होती है।
रात भर खांसना, सांस में घरघराहट जैसी आवाज आना और सीने में तनाव महसूस होना आदि अस्थमा के कुछ लक्षण हैं।
आज हम आपको अस्थमा से जुड़े कुछ आम मिथक के बारे में बताएंगे। जिनके बारे में जानना बेहद जरूरी है।
अस्थमा के बारे में यह मिथक है कि क्या इसे ठीक किया जा सकता है? जबकि सच यह है कि अस्थमा को सही इलाज और दवाइयों से अस्थमा के लक्षणों को मैनेज किया जा सकता है।
वर्तमान में ऐसी कोई दवा मौजूद नहीं है, जो अस्थमा को हमेशा के लिए ठीक करने का दावा करे क्योंकि ये एक लॉन्ग टर्म कंडीशन है।
अस्थमा के मरीजों के बारे में यह मिथक फैलाया जाता है कि इन लोगों को स्पोर्ट्स नहीं खेलना चाहिए।
इस मिथक के बारे में सच यह है कि मेडिकल गाइडेंस के तहत वे स्पोर्ट्स और जिम ज्वाइन कर सकते हैं।
अस्थमा के बारे में एक और मिथक यह है कि यह मात्र बचपन में ही होता है। जबकि यह बीमारी एक चाइल्डहुड बीमारी के रूप में सामने आ सकती है, लेकिन ये एडल्टहुड तक बनी रहती है।
आपको अस्थमा से जुड़े इन मिथकों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com