सावन के पहले शनिवार पर करें ये 5 काम, शनि देव होंगे मेहरबान


By Ashish Mishra27, Jul 2024 06:00 AMjagran.com

शनिवार का दिन

शनिवार को भगवान शनि की विशेष रूप से पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि इस दिन कौन से काम करने से शनि देव की कृपा बनी रहती है?

शनि देव को प्रसन्न करना

शनिवार के दिन शिव जी की पूजा करने से भी शनि देव प्रसन्न होते हैं। सावन के पहले शनिवार यानी 27 जुलाई को शुभ कार्य करके शनि देव का आशीर्वाद प्राप्ति कर सकते हैं।

शनिवार को करें ये काम

कई काम ऐसे होते हैं जिसे सावन के पहले शनिवार को करना बेहद शुभ होता है। इसे करने से शनि देव की कृपा बनी रहती है और कार्य में सफलता मिलती है।

काले तिल का दान करें

शनिवार को काले तिल का दान करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान शिव और शनि देव प्रसन्न होते हैं और जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।

पीपल के पेड़ की पूजा करें

शनिवार को पीपल के पेड़ की पूजा करने से शनि देव की कृपा बनी रहती है। इस दौरान सरसों के तेल का दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है।

शिवलिंग पर जलाभिषेक करें

सावन में पहले शनिवार पर शिवलिंग पर जल अर्पित करें। इस दौरान श्रीभगवते साम्बशिवाय नमः। स्नानीयं जलं समर्पयामि मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से शिव और शनि प्रसन्न होते हैं।

रुद्राक्ष धारण करें

सावन के पहले शनिवार पर रुद्राक्ष की माला धारण करें। इसे धारण करने से स्वास्थ्य बेहतर रहता है और परेशानियां दूर होने लगती हैं।

गाय को रोटी खिलाएं

शनिवार के दिन गाय को रोटी खिलाना चाहिए। ऐसा करने से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति मिलती है और कष्ट दूर होने लगते हैं।

पढ़ते रहें

दिन के अनुसार कार्य करने के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ