सावन महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज मनाई जाती है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है।
हरियाली तीज के दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत का पालन करती हैं। इस साल यह व्रत 7 अगस्त को रखा जाएगा।
हरियाली तीज के दिन कुछ चीजों का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन इन चीजों का दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है।
इस दिन व्रत रखने वाली महिलाओं को सुहाग की चीजों जैसे- सिंदूर, बिंदी, चूड़ी और श्रृंगार सामग्री का दान करना चाहिए।
हरियाली तीज के अवसर पर दीप दान करने का अत्यधिक महत्व होता है। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और खुशहाली आती है।
इस दिन चावल का दान करना भी शुभ माना जाता है। इसके लिए जरूरतमंद लोगों को चावल का दान करें। ऐसा करने से घर में खुशहाली आती है।
इसके साथ ही खीरे का दान भी किया जाता है। खीरे को दान करने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है और जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होती हैं।
हरियाली तीज पर इन चीजों का दान करने से अक्षय फलों की प्राप्ति होती है। इन चीजों का दान करने से भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा प्राप्त होती है।
हरियाली तीज पर इन चीजों का दान करने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है। धर्म और अध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com