हिंदू धर्म में होली के त्योहार का विशेष महत्व होता है। इसे रंगों के पर्व के रूप में भी जाना जाता है। आइए जानते हैं कि होली पर कौन से काम करने से इच्छा पूरी होता है?
पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि 24 मार्च को सुबह 09 बजकर 54 मिनट से 25 मार्च को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगी। ऐसे में उदया तिथि यानी 25 मार्च को होली मनाई जाएगी।
पंचांग के अनुसार, होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त 24 मार्च 2024 को रात 11 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में होलिका दहन करना शुभ माना जाएगा।
अगर अपनी इच्छा को पूरी करना चाहते हैं तो होली पर कुछ काम करें। इन कामों को करने से पर मनोकामना पूरी होने लगती है।
होली के दिन घर की साफ-सफाई रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। खास करके ईशान कोण को साफ रखना चाहिए।
ऐसा कहा जाता है कि होली के दिन सबसे पहले भगवान को रंग लगाना चाहिए। ऐसा करने से सारी मनोकामना पूरी होती है।
वास्तु के अनुसार, होली के दिन कुछ चीजों को घर से बाहर कर देना चाहिए। घर में खंडित मूर्ति, पुराने कपड़े और टूटे कपड़े नहीं रखना चाहिए।
होलिका दहन के दिन अग्नि की परिक्रमा करने के बाद नारियल को होलिका में डाल देना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है।
साल-भर पड़ने वाले त्योहार के बारे में जानने और अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ