घर में बरकत लाने के लिए क्या करना चाहिए?


By Ashish Mishra02, May 2024 10:00 PMjagran.com

घर में बरकत

अक्सर लोगों के घर में क्लेश की स्थिति रहती है। ऐसे लोगों को घर में बरकत के लिए कई उपाय करने चाहिए।

मां लक्ष्मी की कृपा

जिन लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा रहती है. उन्हें धन से जुड़ी समस्या का सामना नहीं करना चाहिए। ऐसे लोगों के परिवार में पैसों की कमी भी नहीं रहती है।

कपूर जलाएं

रोजाना स्नान करने के बाद पूजा-पाठ करना शुभ माना जाता है। इस दौरान कपूर जलाने से घर में बरकत होती है।

गाय को रोटी खिलाना

खाना बनाने के बाद पहली रोटी गाय को देनी चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और परिवार के सदस्य तरक्की करते हैं।

मां लक्ष्मी को भोग लगाएं

घर में बरकत के लिए विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। इस दौरान मां लक्ष्मी को दूध से बनी मिठाई का भोग लगाना चाहिए।

सरसों के तेल का दीपक

शाम के समय पूजा करते समय सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। आप इसमें लौंग भी डाल सकते हैं। ऐसा करने बेहद शुभ माना जाता है।

मां लक्ष्मी का लोल फूल अर्पित करें

मां लक्ष्मी के प्रसन्न होने से जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है। पूजा करते समय मां लक्ष्मी को कमल का फूल या गुलाब का फूल अर्पित करना चाहिए।

मंत्र का जाप करें

घर में बरकत के लिए शुक्रवार को 'ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मी नमः:' मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र का जाप कमलगट्टे की माला से करना अच्छा माना जाता है।

पढ़ते रहें

घर में बरकत के लिए किए जाने वाले उपाय समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ