पूजा शुरू करने से पहले क्या करना चाहिए?


By Ashish Mishra24, Jun 2024 01:27 PMjagran.com

पूजा-पाठ करना

अक्सर लोग रोजाना स्नान करने के बाद पूजा-पाठ करते हैं। आइए जानते हैं कि पूजा शुरू करने से पहले क्या करना चाहिए?

नियम का पालन करना

पूजा करते समय नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से शुभ फल नहीं मिलता है।

पूजा के शुरुआत में क्या करें?

अक्सर लोगों के मन में रहता है कि पूजा करते समय सबसे पहले किस देवा का आराधना करें? इसके लिए नियम का पालन करना जरूरी होता है।

मुंह किस दिशा में करें?

ज्योतिष के अनुसार, पूजा करते समय पूर्व दिशा में मुख करना बेहद शुभ होता है। ऐसा करने से घर में सूर्य की ऊर्जा का संचार होता है।

भगवान गणेश को प्रणाम करें

पूजा करते समय सबसे पहले गणेश जी को प्रणाम करना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो पूजा का पूरा फल नहीं मिलता है।

घी का दीपक जलाएं

भगवान गणेश का ध्यान करने के साथ ही अपने बाईं तरफ घी का दीपक रखें। ऐसा करने से भगवान प्रसन्न होते हैं।

माथे पर तिलक लगाएं

पूजा के समय भगवान को तिलक लगाकर खुद को लगाएं। इससे दिमाग शांत रहता है और भगवान के ध्यान में मन लगता है।

घंटी बजाएं

पूजा-पाठ के दौरान घंटी या शंख बजाने का विशेष महत्व है। इसे बजाने से घर का वातावरण अच्छा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

पढ़ते रहें

पूजा-पाठ के नियम को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ