इस दिशा में लगाएं गुड़हल का पौधा, नहीं रुकेगा कोई काम


By Amrendra Kumar Yadav19, Feb 2024 02:31 PMjagran.com

वास्तु शास्त्र में पौधों का बहुत महत्व

वास्तु शास्त्र में पौधों का अत्यधिक महत्व है, वास्तु में पौधों को लेकर नियम भी बताए गए हैं कि कौन सा पौधा किस दिशा में लगाना चाहिए इसके बारे में बताया गया है।

गुड़हल का पौधा

यह पौधा माता लक्ष्मी को बहुत प्रिय है, इस पौधे को घर में लगाने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और घर की नकरात्मक ऊर्जा दूर होती है।

वास्तु में बताए गए नियमों का करें पालन

वास्तु शास्त्र में गुड़हल के पौधे को लेकर भी नियम बताए गए हैं जिनका पालन करने पर घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सुख-समृद्धि आती है।

किस दिशा में लगाएं यह पौधा

इस पौधे को लगाने की सही दिशा उत्तर या पूर्व बताई गई है, ऐसे में अगर घर पर गुड़हल का पौधा लगाने की सोच रहे हैं तो उत्तर या पूर्व दिशा में लगाएं।

आता है धन

ऐसा माना जाता है कि इन दिशाओं में गुड़हल का पौधा लगाने से भगवान सूर्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है और धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं।

किस दिन लगाएं गुड़हल का पौधा

घर में गुड़हल का पौधा लगाना चाहते हैं तो इसके लिए शुक्रवार का दिन सबसे बढ़िया है। शुक्रवार के दिन गुड़हल का पौधा लगाने से ग्रहों के अशुभ प्रभाव दूर होते हैं।

सौभाग्य में होती है वृद्धि

इसके साथ ही इस दिन गुड़हल का पौधा लगाने से सुख-समृद्धि और सौभाग्य में वृद्धि होती है। इसके अलावा घर में शांति और सुकून का अनुभव होता है।

माता लक्ष्मी का आशीर्वाद

इस पौधे को घर में लगाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आशीर्वाद देती हैं। इससे घर में कोई परेशानी नहीं होती और सारे काम पूरे होते हैं।

गुड़हल का पौधा बहुत शुभ माना जाता है, इसे सही दिशा और सही दिन लगाने से घर में सुख-समृद्धि और सौभाग्य आता है। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.com