इस ज्योतिष में व्यक्ति के मूलांक के बारे में विस्तार से बताया गया है। आइए जानते हैं कि किस मूलांक के लोग सफलता प्राप्त करके खूब पैसा कमाते हैं?
जिन लोगों को अपनी जन्मतिथि पता होती है उनका मूलांक आसानी से निकाला जा सकता है। इससे किसी भी काम को करने से पहले भाग्य के बारे अंदाजा लगा सकते हैं।
जिन लोगों का मूलांक 3 होता है उनका जन्म महीने की 03, 12, 21 या 30 को हुआ होता है। इस मूलांक के जातकों को जीवन में बेहद लाभ मिलता है।
इस मूलांक के लोग बहुत ही स्वाभिमानी होते हैं। इन लोगों के पास बुद्धि की कमी नहीं होती है। इसके साथ ही ये लोग मुश्किल समय में घबराते नहीं हैं।
जिन लोगों का मूलांक 3 होता है, वह जीवन में खूब पैसा कमाते हैं। ऐसे लोग कड़ी मेहनत करते सफलता हासिल करते हैं। इसके साथ ही कार्य क्षेत्र में भी कामयाब होते हैं।
मूलांक 3 के स्वामी बृहस्पति होते हैं। गुरु को ही विवाह का कारक माना जाता है। ऐसे में इस मूलांक के लोगों का वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है।
मूलांक 3 वाले लोगों को उच्च शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। इसके अलावा इन लोगों को तकनीक क्षेत्र में भी करियर बनाने का अवसर मिल सकता है। हालांकि, निवेश करने से पहले सोच-समझ लेना जरूरी होगा।
मूलांक 3 के जातक के स्वास्थ्य पर उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही मानसिक स्वास्थ्य और खानपान पर ध्यान देना पड़ेगा।
राशि और मूलांक से अपने भाग्य, करियर चुनने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ