रुद्राक्ष की माला से कौन सा जाप करना चाहिए?


By Ashish Mishra13, Jan 2024 12:28 PMjagran.com

रुद्राक्ष की माला

हिंदू धर्म में रुद्राक्ष का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि रुद्राक्ष की माला से कौन-सा जाप करना शुभ माना जाता है?

रुद्राक्ष की उत्पत्ति

ऐसा कहा जाता है कि रुद्राक्ष की उत्पत्ति शिव जी के आंसुओं से हुई है। रुद्राक्ष की माला शिव जी को बेहद प्रिय है। इससे शिव जी प्रसन्न होने लगते हैं।

जाप करना

पूजा-पाठ करते समय जाप का विशेष महत्व होता है। इस दौरान अलग-अलग देवी-देवता के लिए अलग-अलग मालाओं का उपयोग किया जाता है।

शिव जी के मंत्रों का जाप

रुद्राक्ष की माला से शिव के मंत्रों का जाप करना शुभ माना जाता है। इस माला से महामृत्युंजय और लघु मृत्युंजय मंत्र का जा किया जाता है।

रुद्राक्ष की माला धारण करने का दिन

इस माला को धारण करने के लिए सोमवार और शिवरात्रि का दिन शुभ होता है। इस दिन रुद्राक्ष की माला पहनने से शिव जी की कृपा बनी रहती है।

घर में सुख-शांति

अगर आप रुद्राक्ष की माला धारण या इस माला से जाप करते हैं तो घर में सुख-शांति बनी रहती है। इसके अलावा परिवार के सदस्य तरक्की करते हैं।

सकारात्मक ऊर्जा

रुद्राक्ष की माला पहनने से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। इससे सोचने-समझने और कार्य करने की क्षमता भी बढ़ने लगती है।

इन चीजों को खाने से बचें

रुद्राक्ष धारण करने के बाद अल्कोहल और मांसाहारी भोजन करने से बचना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो शिव जी रुष्ट हो सकते हैं।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ