Aaj ka Rashifal: इन 5 राशि वाले कार्य में होंगे सफल


By Ashish Mishra13, Jan 2024 10:34 AMjagran.com

कार्य में सफलता

आज के दिन कई राशि के लोगों को सफलता मिलने की संभावना है। इन राशियों को धन लाभ भी हो सकता है और परिवार में तरक्की भी हो सकती है।

मेष राशिफल

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। सर्दी से अपना बचाव रखें। नहीं तो आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आज कोई भी कार्य बिना सोच विचार कर ना करें।

वृषभ राशिफल

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। कोई बहुत पुराना रुका हुआ कार्य आज पूरा हो सकता है। प्रशासनिक क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

मिथुन राशिफल

आज का दिन कार्य क्षेत्र के लिए आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आपको कोई नया दायित्व नौकरी क्षेत्र में मिल सकता है। राजनीतिक सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क राशिफल

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। व्यापार में गिरावट महसूस होगी। आज कोई बड़ी डील आपके हाथ से निकल सकती है।

सिंह राशिफल

आज का दिन व्यापारिक दृष्टि से आपके लिए ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता। कोई बनता हुआ कार्य आज आपका बिगाड़ सकता है। पत्नी से झगड़ा की संभावना है।

कन्या राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। साथ ही आज आप प्रॉपर्टी संबंधी कोई बड़ा कार्य कर सकते हैं, जिसमें लाभ के योग बनेंगे।

तुला राशिफल

आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। व्यापार में साथ ही पार्टनरों से संबंध अच्छे होंगे। कार्य क्षेत्र में कोई बड़ी डील आपको प्राप्त हो सकती है।

वृश्चिक राशिफल

आज के दिन परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। कोई अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त होगी । आज वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें।

धनु राशिफल

आज का दिन आपके लिए कुछ खास अच्छा रहने वाला नहीं है। प्रॉपर्टी संबंधी निवेश में सावधानी रखें। कागजी कार्रवाई को देखकर ही कोई निर्णय ले, नहीं तो आज आप बड़े नुकसान में जा सकते हैं।

मकर राशिफल

आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है। व्यापार में चली आ रही गिरावट दूर होगी। निवेश करने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है।

कुंभ राशिफल

आज पुराने किसी पर बात पर चल रहे केस में आपको विजय प्राप्त होगी। शत्रु पक्ष पराजित होगा। मौसम के हिसाब से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खानपान पर नियंत्रण रखें।

मीन राशिफल

आज आप भूमि संबंधी कार्यों में निवेश करने से बचें या निवेश करने से पहले सभी पहलुओं को अच्छे से समझ लें, नहीं तो नुकसान की संभावना है। आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ