जन्माष्टमी के दिन क्या खरीदना चाहिए?


By Ashish Mishra16, Aug 2024 06:00 AMjagran.com

कृष्ण जन्माष्टमी 2024

सनातन धर्म में जन्माष्टमी के पर्व का विशेष महत्व होता है। यह दिन भगवान कृष्ण को समर्पित रहता है। आइए जानते हैं कि जन्माष्टमी के दिन किन चीजों को खरीदना चाहिए?

जन्माष्टमी कब है?

पंचांग के अनुसार, इस साल 29 अगस्त 2024 को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इसी दिन भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। इन दिन खरीदारी करना शुभ माना जाता है।

कृष्ण जन्माष्टमी शुभ मुहूर्त

भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी की शुरुआत 26 अगस्त को देर रात 03 बजकर 39 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 27 अगस्त को देर रात 02 बजकर 19 मिनट पर समाप्त होगी।

जन्माष्टमी पर खरीदारी करना

इस दिन खरीदारी करने से कृष्ण जी की कृपा बनी रहती है। इसके अलावा, इन चीजों को खरीदने से घर में बरकत होती है।

बांसुरी खरीदें

जन्माष्टमी के दिन बांसुरी खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। यह भगवान कृष्ण को बांसुरी बेहद प्रिय है। इसे घर में रखने से पति-पत्नी के बीच रिश्ते मजबूत होते हैं।

लड्डू गोपाल लाएं

जन्माष्टमी के दिन घर में लड्डू गोपाल लाना बेहद शुभ होता है। इसके साथ ही, बेडरूम में लड्डू गोपाल की तस्वीर लगाने से संतान प्राप्ति का योग बनता है।

चंदन खरीदें

जन्माष्टमी के दिन चंदर खरीदकर लाएं। इसके बाद पूजा करते समय भगवान कृष्ण को चंदन का तिलक लगाएं और फिर अपने माथे पर भी लगा लें।

मोर पंख लाएं

भगवान कृष्ण को मोर पंख बेहद प्रिय है। जन्माष्टमी के दिन घर में मोर पंख लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे पूजा करते समय भगवान के पास रखना चाहिए।

पढ़ते रहें

साल-भर पड़ने वाले त्योहार और विशेष तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ