नवरात्रि में घर लाएं ये 4 चीजें, खुल जाएगी किस्मत


By Ashish Mishra04, Oct 2024 11:51 AMjagran.com

शारदीय नवरात्र 2024

सनातन धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व होता है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि नवरात्र में किन चीजों को घर लाना चाहिए?

मां दुर्गा की पूजा करना

नवरात्र के दौरान मां दुर्गा की पूजा करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं। इसके साथ ही, बिगड़े हुए काम होने लगते हैं।

नवरात्र में घर लाएं ये चीजें

कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे नवरात्र के दौरान घर लाना बेहद शुभ माना जाता है। इन चीजों को लाने से घर में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है और माता रानी की कृपा भी बनी रहती है।

मां दुर्गा की प्रतिमा लाएं

शारदीय नवरात्र में चांदी से बनी मां दुर्गा की मूर्ति लाना चाहिए। इस प्रतिमा की विधि-विधान से पूजा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

घर में शंख लाएं

भगवान विष्णु को शंख बेहद प्रिय है। इसे नवरात्र के दौरान घर लाना शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति के जीवन में सौभाग्य का आगमन होता है और संकट भी दूर होने लगता है।

घर में त्रिशूल लाएं

अगर आप बुरी नजर से परेशान हैं, तो नवरात्र के दौरान घर में त्रिशूल लाएं। आप इसे घर के मुख्य द्वार पर भी स्थापित कर सकते हैं। इससे घर में नकारात्मक शक्तियों का प्रवेश नहीं होता है।

डमरू घर लाएं

नवरात्र के दौरान घर में डमरू लाना बेहद शुभ माना जाता है। विधि-विधान से डमरू की पूजा करने से वास्तु दोष दूर होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

कार्य में मिलेगी सफलता

नवरात्र के दौरान घर में इन चीजों को लाने से कार्य में सफलता मिलती है। इसके साथ ही, रुके हुए कार्य होने लगते हैं और व्यक्ति जीवन में तरक्की करता है।

पढ़ते रहें

सालभर पड़ने वाले त्योहार और विशेष तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ