दिल्ली के इन मशहूर दुर्गा पंडालों के करें दर्शन


By Farhan Khan04, Oct 2024 11:44 AMjagran.com

नवरात्र का त्योहार

पूरे देशभर में नवरात्र का त्योहार मनाया जा रहा है। 3 अक्टूबर से नवरात्र की शुरुआत हो चुकी है। हिंदू धर्म में यह त्योहार काफी मायने रखता है।

मां दुर्गा के स्वरूपों की पूजा

नवरात्र के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की नौ दिनों तक पूजा की जाती है। दिल्ली में इस पर्व को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

इन दुर्गा पंडालों का करें दर्शन

अगर आप कोलकाता की दुर्गा पूजा का आनंद लेना चाहते हैं, तो दिल्ली के इन मशहूर दुर्गा पंडालों के दर्शन कर सकते हैं। आइए इसके बारे में जानें।

निवेदिता एन्क्लेव पंडाल

पश्चिम विहार, वेस्ट दिल्ली स्थित निवेदिता एन्क्लेव पंडाल भी शहर के प्रसिद्ध पंडालों में से एक है। इस पंडाल में भी लोग काफी संख्या में आते हैं।

काली बाड़ी दुर्गा पूजा

मंदिर मार्ग, कनॉट प्लेस, सेंट्रल दिल्ली स्थित काली बाड़ी दुर्गा पंडाल शहर के सबसे पुराने और सबसे पारंपरिक दुर्गा पूजा समारोहों में से एक है।

सादगी और अनुष्ठानों के लिए मशहूर

यह पंडाल अपनी सादगी और अनुष्ठानों के लिए जाना जाता है। जिसे देखने दूर-दूर से लोग यहां आते हैं।  

आरामबाग दुर्गा पूजा

आरामबाग दुर्गा पूजा से संबंधित पंडाल पंचकुइयां रोड, पहाड़गंज, सेंट्रल दिल्ली में लगता है। हर साल यहां भारी संख्या में लोग माता रानी के दर्शन के लिए आते हैं।

कोलकाता की दुर्गा पूजा का आनंद लेने के लिए आपको इन पंडालों को जरूर विजिट करना चाहिए। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com