Aaj ka Rashifal: इन 4 राशियों की आर्थिक स्थिति होगी बेहतर


By Ashish Mishra04, Oct 2024 07:53 AMjagran.com

आर्थिक स्थिति होगी बेहतर

आज के दिन कई राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। वहीं, कई जातकों को कार्य में सफलता मिलेगी।

मेष राशिफल

आज का दिन अपने आपका ख्याल रखने की जरूरत है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज अपने परिवार के साथ कुछ बातों को लेकर आपसी कलह हो सकता है।

वृषभ राशिफल

आज का दिन बहुत अच्छा है, आज आपके अपने पुराने मित्रों से संबंध सुधरेंगे। आज के दिन किसी विशेष कार्य की पूर्ति होगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है।

मिथुन राशिफल

आज का दिन बहुत अच्छा है, आज अपने रिश्ते मित्रों से मिलना होगा। आज अपने साथियों के साथ बाहर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। आज आपका मन खुश रहेगा। परिवार के साथ आज का दिन शानदार रहने वाला है।

कर्क राशिफल

आज का दिन स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। परिवार में कुछ बातों को लेकर आपसी मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न होगी। व्यापार-व्यवसाय में सोच विचार कर बड़ा निवेश करें।

सिंह राशिफल

आज का दिन आपकी इच्छाओं की पूर्ति का रहेगा, हालांकि आपको अपने कार्य में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। परिवार में आपसी सामंजस्य बनाने में आज आप सफल रहेंगे।

कन्या राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा, सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। परिवार और मित्रों के साथ आज का दिन बहुत अच्छा निकलने वाला है। आज घर में आपके कार्य की प्रशंसा होगी।

तुला राशिफल

आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है, आज आपके किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। साथ ही आज आपको व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। आज का दिन किसी नए कार्य की योजना बन सकती है।

वृश्चिक राशिफल

आज का दिन आप थोड़ा संभल कर चलें, शत्रु पक्ष आप पर हावी हो सकते हैं। किसी पर भी भरोसा करना आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। किसी से मन की बात न करें, नहीं तो आपका बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है।

धनु राशिफल

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्या सामने आ सकती हैं। परिवार के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंताएं बनी रहेंगी। व्यापार-व्यवसाय में विरोधी वर्ग आपके कार्य को बिगाड़ सकते हैं।

मकर राशिफल

आज का दिन आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आने वाला है। आपका कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। आज परिवार के लोगों के साथ आपका समय बहुत अच्छा बीतने वाला है।

कुंभ राशिफल

आज का दिन बहुत अच्छा कहा जा सकता है। किसी नए कार्य की शुरुआत करना आज आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी आदि में निवेश का विचार बना रहे हैं, तो आज का दिन अच्छा है।

मीन राशिफल

आज आप स्वस्थ को लेकर कुछ परेशान नजर आएंगे। मौसम के हिसाब से आज अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें। बाहर की यात्रा पर जाएं, तो स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज किसी व्यक्ति से आपके मतभेद बढ़ सकते हैं।

पढ़ते रहें

रोजाना राशिफल के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ