पूजा करते समय दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है। दीपक जलाने से घर की नेगेटिविटी दूर होती है और पॉजिटिविटी का संचार होता है।
बिना दीपक जलाए पूजा करने से पूजा अधूरी मानी जाती है। दीपक के प्रकाश से जीवन में खुशियों का प्रकाश आता है और सुख-समृद्धि आती है।
दीपक जलाते समय कुछ नियमों का पालन करना बेहद जरूरी होता है। इन नियमों का पालन करने से विशेष लाभ प्राप्त होते हैं।
दीपक जलाते समय इस बात का ध्यान रखें कि खंडित दीपक न जलाएं। खंडित दीपक जलाने से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
पूजा के समय दीपक जलाना बहुत शुभ होता है। इसके साथ ही शाम को मुख्य द्वार पर भी दीपक जलाना चाहिए।
पूजा के समय घी का दीपक जला रहे हैं तो इसे अपने बाईं ओर रखें और अगर तेल का दीपक जला रहे हैं तो इसे दाईं तरफ रखना चाहिए।
दीपक को पूर्व दिशा में जलाना चाहिए, यह दिशा बेहद शुभ मानी जाती है। वहीं, दक्षिण दिशा में दीपक जलाने से पितृ दोष से छुटकारा मिलता है।
अगर आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं तो माता रानी के समक्ष घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से धन प्राप्ति के योग बनते हैं।
दीपक जलाते समय इन बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com