कैल्शियम की कमी से शरीर में क्या-क्या परेशानियां होती हैं?


By Ashish Mishra24, Sep 2024 01:20 PMjagran.com

कैल्शियम की कमी

कई लोग कैल्शियम की कमी का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों को डाइट पर ध्यान देना चाहिए। आइए जानते हैं कि कैल्शियम की कमी होने पर कौन-सी परेशानियां होती हैं?

खानपान में बदलाव

कई बार खानपान में बदलाव होने पर शरीर में कई तत्वों की कमी होने लगती है। इससे बचने के लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

कैल्शिमय की कमी के संकेत

शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर कई तरह के संकेत दिखाई देने लगते हैं। इन संकेतों को इग्नोर करने से बचना चाहिए। इस कमी को दूर करने के लिए खानपान पर ध्यान देना चाहिए।

हड्डियों का कमजोर होना

शरीर में कैल्शियम की कमी का सबसे ज्यादा असर हड्डियों पर पड़ता है। इससे हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और मांसपेशियों पर भी असर पड़ता है।

नींद आने में परेशानी

कैल्शियम की कमी होने पर व्यक्ति के शरीर में दर्द होता है। ऐसे में रात के समय नींद नहीं आती है। इसके साथ ही, सांस लेने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

नाखून टूटना

कैल्शियम की कमी होने पर नाखून कमजोर होकर टूटने लगते हैं। इसके अलावा, इसकी कमी होने पर हेयर फॉल की समस्या भी हो सकती है।

जोड़ों में दर्द

शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर जोड़ों में दर्द होने लगता है। जिसकी वजह से व्यक्ति को चलने-फिरने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

कैल्शियम युक्त चीजें खाएं

कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करना चाहिए। इसके लिए डाइट में दूध, पनीर, दही को शामिल कर सकते हैं।

पढ़ते रहें

शरीर में तत्वों की कमी के लक्षण को जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ