जन्माष्टमी पर कृष्ण जी को क्या अर्पित नहीं करना चाहिए?


By Amrendra Kumar Yadav16, Aug 2024 08:00 AMjagran.com

जन्माष्टमी का पर्व

जन्माष्टमी की पर्व पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन लड्डू गोपाल की विधि-विधान से पूजा की जाती है और उनके प्रिय भोग अर्पित किए जाते हैं।

कब है जन्माष्टमी?

इस साल जन्माष्टमी का पर्व 26 अगस्त को मनाया जा रहा है। जन्माष्टमी के दिन लोग व्रत का पालन करते हैं। व्रत करते समय कुछ नियमों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

ये चीजें न करें अर्पित

भगवान श्रीकृष्ण को जन्माष्टमी के दिन कई चीजें अर्पित की जाती हैं। कुछ ऐसी भी चीजें हैं, जो श्रीकृष्ण को अर्पित नहीं करनी चाहिए। ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे।

तुलसी दल न तोड़ें

जन्माष्टमी के दिन भूलकर भी तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए। ऐसा करने से श्रीकृष्ण जी नाराज होते हैं और परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

पुराने फूल न अर्पित करें

जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण को पुराने और मुरझाए फूल अर्पित नहीं करने चाहिए। ऐसा करने से श्रीकृष्ण की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।

अगस्त्य का फूल न अर्पित करें

जन्माष्टमी के दिन श्रीकृष्ण को अगस्त्य का फूल अर्पित नहीं करना चाहिए। इससे भगवान विष्णु और कृष्ण जी की नाराज होते हैं।

तन और मन में शुद्धता रखें

जन्माष्टमी के दिन तन और मन को साफ रखें और नकारात्मक विचार बिल्कुल भी न रखें। इससे पूजा का फल नहीं मिल पाता है।

मांस-मदिरा का सेवन न करें

जन्माष्टमी के दिन मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

जन्माष्टमी के दिन इन बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। धर्म और अध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM