अधिकतर लोग चीजों को स्टोर करने के लिए फ्रिज का इस्तेमाल करते हैं, जिससे ये चीजें तरोताजा बनी रहें और बाद में भी इनका इस्तेमाल किया जा सके।
फल से लेकर सब्जियों तक लोग सब कुछ फ्रिज में रखते हैं, लेकिन कुछ ऐसी भी चीजें हैं जिन्हें फ्रिज में रखने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
सब्जियों के साथ प्याज और टमाटर भी फ्रिज भी रख देते हैं, जबकि इन्हें रखने से बचना चाहिए। इन्हें फ्रिज में रखने से इनका टेस्ट खराब हो जाता है।
इनको फ्रिज में रखने से ये फ्रिज की नमी सोख लेते हैं, जिससे ये खराब होने लगती हैं और इस वजह से स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं।
वहीं, अचार को भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। इसे फ्रिज में रखने से इसका टेस्ट खराब होता है और अन्य चीजों में भी इसकी स्मेल चली जाती है।
इसे फ्रिज में रखने से इसका रंग काला पड़ जाता है और आसपास की चीजें भी खराब होने लगती हैं। इसलिए इसे फ्रिज में नहीं रखना चाहिए।
आलू को फ्रिज में रखने पर इसमें मौजूद स्टार्च शुगर में बदल जाता है, जिस वजह से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होती हैं।
फ्रिज में ब्रेड और मैदे से बनी चीजें नहीं रखनी चाहिए। ठंडे में रखने से ये चीजें खराब होने लगती हैं, ऐसे में इसे फ्रिज में रखने से बचना चाहिए।
फ्रिज में इन चीजों को रखने से बचें, नहीं तो बीमार हो सकते हैं। लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com