दही में प्रोटीन, कैल्शियम और राइबोफ्लेविन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह एक डेयरी प्रोडक्ट है, जो सेहत के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है।
दही खाने से सेहत को कई फायदे मिलते है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रात में दही खाने से परहेज करना चाहिए।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रात में दही खाते हैं, तो इससे सेहत को क्या नुकसान हो सकते हैं? आइए इसके बारे में जानें।
रात में दही खाने से अपच, पेट फूलना या गैस की समस्या हो सकती है क्योंकि इसमें लैक्टोज नामक शुगर होता है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक रात में दही खाने से नींद खराब हो सकती है क्योंकि दही में मौजूद टाइरामीन नामक पदार्थ नींद को डिस्टर्ब कर सकता है।
गठिया या जोड़ों में दर्द की समस्या से जूझ रहे लोगों रात में दही नहीं खाना चाहिए। यह इन लोगों की समस्या को और बढ़ा सकता है।
रात में दही खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे शरीर में ज्यादा बलगम बनने लगता है।
अगर आपको किसी तरह की कोई एलर्जी हैं, तो रात में दही न खाएं। इससे समस्या और बढ़ सकती है।
रात में दही खाने से बचना चाहिए। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com