वास्तु शास्त्र में बहुत सारे नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और घर में खुशहाली आती है।
वास्तु में बहुत सी चीजों के बारे में बताया गया है कि किन चीजों को कहां रखना चाहिए। वहीं, कुछ जगहों के बारे में भी बताया है कि कहां क्या नहीं रखना चाहिए।
इन नियमों में घर की छत से संबंधित कुछ नियम भी बताए गए हैं, जिनके मुताबिक कुछ चीजों को छत पर नहीं रखना चाहिए। इससे घर में नेगेटिविटी आती है और परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
अक्सर लोग घर की छत पर पौधे रखना पसंद करते हैं लेकिन पौधे रखते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि पुराने पौधे न हों। पुराने पौधों को रखने से घर में नेगेटिविटी आती है।
बहुत से लोग घर का पुराना सामान छत पर जमा करते हैं, जबकि ऐसा करना वास्तु के अनुसार सही नहीं माना जाता है।
इन चीजों को छत पर रखने से सुख-समृद्धि में बाधा उत्पन्न होती है और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।
इसके साथ ही छत पर पुरानी लकड़ी और लोहा भी नहीं रखना चाहिए। इन चीजों को छत पर रखने से माता लक्ष्मी नाराज होती हैं।
घर की छत पर रस्सी का बंडल भी नहीं रखना चाहिए। इसे रखना वास्तु की दृष्टि से अनुचित माना जाता है। इससे नेगेटिविटी का सामना करना पड़ता है।
घर की छत पर ये चीजें नहीं रखनी चाहिए। वास्तु से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com