अक्सर लोग हेल्दी रहने के लिए भुने चने का सेवन करते हैं। आइए जानते हैं कि भुने चने को किन चीजों के साथ खाने से बचना चाहिए?
शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।
कई चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें भुने चने के साथ खाने से बचना चाहिए। इन चीजों को चने के साथ खाना नुकसानदायक माना जाता है और परेशानी बढ़ने लगती है।
कई लोग भुने चने को सही के साथ भी खा लेते हैं। ऐसा करने से बचना चाहिए। इन दोनों का कॉम्बिनेशन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।
चने की तासीर गर्म और दही की ठंडी होती है। इन दोनों को एक साथ खाने से डायरिया और पेट में दर्द की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, पाचन से जुड़ी अन्य परेशानियां हो सकती हैं।
भुने चने को खट्टे फल जैसे संतरे, नींबू और मौसमी के साथ नहीं करना चाहिए। खट्टे फल में विटामिन सी और साइट्रिक एसिड होता है, जो हाई प्रोटीन से मिलकर रिएक्शन कर सकता है।
चने के साथ मछली खाने से पाचन से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। दोनों में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है, जिसे पचने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में इन दोनों को एक साथ खाने से बचना चाहिए।
आप तुरंत एनर्जी पाने के चने के गुड़ के साथ खा सकते हैं। इससे इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। चना डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
शरीर को हेल्दी रखने के टिप्स को जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ