दूध के साथ कौन-सी चीजें नहीं खानी चाहिए?


By Amrendra Kumar Yadav13, Aug 2024 08:00 AMjagran.com

दूध है पोषक तत्वों से भरपूर

दूध में जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, पोटैशियम, विटामिन-डी पाया जाता है। इसके सेवन से शरीर को मजबूती मिलती है और बीमारियों से बचाव होता है।

हड्डियों को मिलती है मजबूती

दूध में कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा होती है। ऐसे में इसके सेवन से हड्डियों को मजबूती मिलती है और ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या नहीं होती है।

दूध के इन चीजों का सेवन न करें

कई चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें दूध के साथ खाने से बहुत लाभ मिलते हैं। वहीं कुछ ऐसी भी चीजें हैं, जिनका सेवन दूध के साथ नहीं करना चाहिए।

केला और दूध एक साथ न खाएं

अक्सर लोग दूध और केला एक साथ खाते हैं। इसे पचाने में काफी समय लगता है और पाचन संबंधी समस्या होती है। इसलिए कमजोर पाचन तंत्र वाले लोगों को दूध का सेवन नहीं करना चाहिए।

खट्टी चीजों का सेवन न करें

दूध के साथ खट्टी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। दूध के साथ इनका सेवन करने से गैस, एसिडिटी, अपच की समस्या होती है।

सीने में जलन और एलर्जी

इसके अलावा खट्टे फलों का सेवन दूध के साथ करने से सीने में जलन और एलर्जी की शिकायत होती है। सर्दी-खांसी की भी समस्या होती है।

पराठा न खाएं

बहुत से लोग दूध के साथ पराठा का सेवन करते हैं, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। दूध के साथ इन चीजों का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं।

नमक वाली चीजें न खाएं

दूध के साथ नमक वाली चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए दूध के साथ समोसा और अन्य नमकीन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

दूध का सेवन ड्राई फ्रूट्स के साथ कर सकते हैं। लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com