सभी लोग चाहते हैं कि उनके चेहरे पर चमक बनी रहे। इसके लिए त्वचा पर लाभदायक चीजों को लगाना चाहिए। आइए जानते हैं कि चेहरे पर ग्लो के लिए पपीते का इस्तेमाल करें?
कई बार लोग चेहरे पर ग्लो के लिए मार्केट में उपलब्ध स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। इससे चेहरे पर नकारात्मक असर पड़ने लगता है।
इसमें मौजूद विटामिन-ए, बी, सी और पेपिन स्किन के लिए लाभदायक होते हैं। इसे कई तरीकों से स्किन केयर के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे स्किन पर लगाने के लिए इसके गूदे को निकालकर इसमें थोड़ा-सा शहद और दूध मिलाएं। इस पेस्ट को 15 मिनट तक त्वचा पर लगाने के बाद पानी से धो लें।
स्किन पर पपीते का इस्तेमाल करने से रूखापन दूर होने लगता है। इसके अलावा, त्वचा पर निखार आने लगता है और सेल्स हाइड्रेट रहती हैं।
पपीते में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन-सी कोलाजेन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसका पेस्ट लगाने से एजिंग की समस्या कम होने लगती है।
पपीते में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और बीटा केरोटीन होते हैं, जिसकी वजह से यह सूर्य से आने वाली हानिकारक किरणों से स्किन की रक्षा करता है और चेहरे को हेल्दी रखता है।
पपीते में पपिन पाया जाता है, जो एक्ने की समस्या को कम करने में मदद करता है। यह डेड सेल्स को साफ करता है और एक्ने के निशान को कम करता है।
स्किन को हेल्दी रखने की टिप्स को जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ