कई लोगों के चेहरे पर कालापन आने लगता है। ऐसा होने पर चेहरा खराब दिखता है। आइए जानते हैं कि किस विटामिन की कमी से चेहरा होने लगता है?
अक्सर खानपान में बदलाव होने पर शरीर में विटामिन की कमी होने लगती है। इससे बचने के लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।
शरीर में विटामिन की कमी होने पर कई तरह के लक्षण दिखाई देने लगते हैं। इन लक्षणों को इग्नोर करने से परेशानी बढ़ने लगती है।
शरीर में विटामिन-ई की कमी होने पर चेहरे का रंग काला पड़ने लगता है। इसके अलावा, चेहरे पर काले धब्बे, झाइयां की समस्या होने लगती है।
विटामिन-ई की कमी होने पर व्यक्ति समय से पहले बूढ़ा दिखने लगता है। अपनी खूबसूरती को बनाए रखने के लिए विटामिन-ई की कमी को दूर करें।
विटामिन-ई की कमी होने पर शरीर में कमजोरी और थकान की समस्या होने लगती है। इसके अलावा, शरीर में खून की कमी होने का भी खतरा बढ़ जाता है।
विटामिन-ई की कमी को दूर करने के लिए रोजाना कम से कम 7-8 गिलास पानी पिएं। इससे शरीर हाइड्रेट रहेगा और स्किन पर चमक बनी रहेगी।
हरी पत्तेदार सब्जियां, चुकंदर और पालक में पर्याप्त पोषक तत्व होते हैं। इससे चेहरे का कालापन दूर होता और ग्लो आने लगता है। चुकंदर और पालक विटामिन-ई के अच्छे स्रोत हैं।
शरीर में विटामिन की कमी के लक्षणों को जानने समेत लाफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ