तेजी से वेट लॉस के लिए ऐसे खाएं कटहल के बीज


By Farhan Khan11, Aug 2024 02:57 PMjagran.com

पोषक तत्वों से भरपूर कटहल

कटहल में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन ए, मैग्नीशियम, पोटेशियम और विटामिन-सी सहित कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर है।

कटहल के बीज

कटहल के बीज भी बेहद पौष्टिक होते हैं। इसके बीजों में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन को अच्छा रखते हैं।

लंबे समय तक पेट भरे रहना

कटहल के बीज खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे आप ओवरईटिंग से बच पाते हैं।

वेट लॉस के लिए ऐसे खाएं कटहल के बीज

आज हम आपको बताएंगे कि तेजी से वेट लॉस के लिए कटहल के बीज कैसे खा सकते हैं? आइए इसके बारे में जानें।

विटामिन-बी कंपलेक्स

बढ़ते वजन को काबू में करने के लिए मेटाबॉलिज्म का बूस्ट होना बहुत जरूरी होता है और कटहल के बीजों में विटामिन-बी कंपलेक्स पाया जाता है।

मेटाबॉलिज्म बूस्ट

विटामिन-बी कंपलेक्स मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है। जिसकी वजह से कैलोरी बर्न होती है और आपका वजन आसानी से कम होने लगता है।

ऐसे खाएं कटहल के बीज

कटहल के बीजों को धूप में सुखाकर इसका पाउडर बना लें। इसके बाद आप इसे सलाद या फ्रूट के ऊपर छिड़क कर खा सकते हैं।

स्मूदी के बारे में खाएं

आप अपने पसंदीदा फलों के साथ कटहल के बीजों की मदद से स्मूदी भी तैयार कर सकते हैं।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com