पेट फूलने की समस्या से मिलेगी राहत, खाएं ये फूड्स


By Farhan Khan11, Aug 2024 01:58 PMjagran.com

पेट से जुड़ी समस्याएं

आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से लोगों को अक्सर पेट से जुड़ी समस्याएं रहती हैं।

पेट फूलना

पेट से जुड़ी इन समस्याओं में ब्लोटिंग या पेट फूलना बेहद आम है। खाना खाने के बाद यह समस्या हो सकती है।

खाएं ये फूड्स

इस समस्या में पेट एकदम टाइट और भारी हो जाता है। अगर आप भी ब्लोटिंग की समस्या से जूझ रहे हैं, तो इन फूड्स का सेवन कर सकते हैं।

अदरक का सेवन

अदरक में मौजूद एंटी-इंफ्लामेटरी प्रॉपर्टीज ब्लोटिंग से निजात दिला सकते हैं। इसके रोजाना सेवन से पाचन भी अच्छा रहता है।

अजवाइन का पानी पिएं

पानी में एक चम्मच अजवाइन डालने के बाद इस पानी को उबालें। जब अच्छे से पानी उबल जाए, तो यह पानी पिएं। आपको ब्लोटिंग में आराम मिलेगा।

दही का सेवन

प्रोबायोटिक गुणों से भरपूर दही पेट के लिए अच्छा रहता है। इसके सेवन से पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे अपच, गैस, जलन और पेट फूलना आदि नहीं होती।

सौंफ का सेवन

खाना खाने के बाद एक चम्मच सौंफ खाने से ब्लोटिंग की शिकायत कम हो सकती है क्योंकि इसमें इस समस्या को ठीक करने वाले कंपाउंड पाए जाते हैं।

पपीता खाएं

पपीते में मौजूद पपाइन एंजाइम गैस, ब्लोटिंग जैसी समस्या से निजात दिलाता है। पपीते के सेवन से पाचन भी दुरुस्त रहता है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com