कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर न खाएं ये चीजें, वरना हो जाएंगे परेशान


By Ashish Mishra22, Sep 2024 10:03 PMjagran.com

कोलेस्ट्रॉल की समस्या

अक्सर लोग कोलेस्ट्रॉल की समस्या का सामना करते रहते हैं। आइए जानते हैं कि कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर किन चीजों को खाने से बचना चाहिए?

खानपान पर ध्यान देना

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर क्या न खाएं

कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर नहीं खाना चाहिए। इन चीजों को खाने से कोलेस्ट्रॉल की समस्या बढ़ने लगती है।

रेड मीट खाने से बचें

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर रेड मीट खाने से बचना चाहिए। इसके अलावा, प्रोसेस्ड मीट खाने से बचें। सैचुरेटेड फैट होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकता है।

शुगर युक्त ड्रिंक्स पीने से बचें

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शुगर युक्त ड्रिंक्स और ज्यादा मात्रा में चीनी खाने से बचना चाहिए। इसे खाने से परेशानी और बढ़ सकती है।

घी और मक्खन खाने से बचें

अगर आप कोलेस्ट्रॉल की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो डाइट में घी और मक्खन शामिल करने से बचें। इसे खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है।

अल्कोहल का सेवन करने से बचें

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर अल्कोहल और स्मोकिंग का सेवन करने से बचना चाहिए। अल्कोहल पीने से कोलेस्ट्रॉल की समस्या बढ़ सकती है।

कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए क्या खाएं

इसे कम करने के लिए फल जैसे सेब, नींबू और खट्टे फल का सेवन करना चाहिए। इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagram.com के साथ