चेहरे की सुंदरता बढ़ाता है यह विटामिन, ऐसे करें भरपाई


By Ashish Mishra13, Sep 2024 02:14 PMjagran.com

चेहरे की सुंदरता

अक्सर लोग चेहरे को सुंदर बनाने के लिए कई उपाय करते हैं। ऐसे लोगों को डाइट पर ध्यान देना चाहिए। आइए जानते हैं कि किस विटामिन से चेहरे की सुंदरता बढ़ने लगती है?

खानपान पर ध्यान देना

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए?

चेहरे की सुंदरता बढ़ाती है यह विटामिन

शरीर में विटामिन की कमी होने पर कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। वहीं, कई विटामिन ऐसी हैं, जो चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने में मदद करती हैं।

चेहरे के लिए विटामिन-ए

शरीर में विटामिन-ए की पर्याप्त मात्रा होने पर चेहरे पर चमक बरकरार रहती है। इसके साथ ही, झुर्रियों की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

दाग-धब्बों से छुटकारा

विटामिन-ए चेहरे से दाग-धब्बों को दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा, चेहरे से कालापन दूर होने लगता है और ग्लो बढ़ने लगता है।

चेहरे पर ग्लो

फेस पर ग्लो के लिए शरीर में विटामिन-ए की मात्रा को बनाए रखना चाहिए। इसके लिए कई तरह की चीजों का सेवन करना चाहिए।

फल का सेवन करें

शरीर में विटामिन-ए की मात्रा को बनाए रखने के लिए पपीते और संतरे का सेवन करना चाहिए। इन चीजों का सेवन करने से शरीर में विटामिन-ए की कमी नहीं होती है।

हरी पत्तेदार वेजिटेबल

विटामिन-ए की कमी को दूर करने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों जैसे-पालक और चुकंदर जैसी चीजों का सेवन करना चाहिए। इससे चेहरे पर चमक आने लगती है।

पढ़ते रहें

चेहरे को चमकदार बनाने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ