कई लोग सर्दी के मौसम में खाने पर विशेष ध्यान नहीं देते हैं। ऐसे लोग जो भी मिलती है सब खाते चले जाते हैं। आइए जानते हैं कि सर्दियों में किन चीजों को खाने से बचना चाहिए?
शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान और लाइफस्टाइल पर विशेष ध्यान देना चाहिए। ऐसा न करने से हेल्थ पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिसे सर्दी के मौसम में रात के समय खाने से बचना चाहिए। अगर आप इन चीजों को खाते हैं तो रात की नींद भी प्रभावित हो सकती है।
सर्दी के मौसम में ज्यादा लोग शरीर को गर्म रखने के लिए अल्कोहल का सेवन करते हैं। ऐसा करने से बचना चाहिए। इससे शरीर डी-हाइड्रेट होने लगती है।
सर्दी में ज्यादा मीठा खाना सेहत के नुकसानदायक होता है। रात में सोने से पहले मीठा खाने से बैक्टीरियल बीमारियों को रोकने की क्षमता कम हो जाती है।
वैसे तो दूध हर मौसम में फायदेमंद होता है। लेकिन, कफ और दमे के मरीजों को रात के समय दूध पीने से बचना चाहिए। अगर आप दूध पीते हैं तो कफ की समस्या हो सकती है।
सर्दी के मौसम में रात के समय कैफीन युक्त चीजें जैसे चाय और कॉफी पीने से बचना चाहिए। इससे रात में सीने में जकड़न और सांस लेने में दिक्कत हो सकती है।
रात के समय दही खाने से बचना चाहिए। सर्दी में दही खाने से ठंड और जुकाम की समस्या हो सकती है। जिसकी वजह से रात में नींद न आने की समस्या भी हो सकती है।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ