आइसक्रीम खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए?


By Farhan Khan24, May 2024 04:13 PMjagran.com

गर्मियों में आइसक्रीम खाना

गर्मियों में अक्सर लोग आइसक्रीम खाना पसंद करते हैं। कई लोग तो इसके इस कदर दीवाने हैं कि वे कड़कड़ाती ठंड में भी आइसक्रीम का मजा लेने से चूकते नहीं हैं।

सेहत पर असर

ऐसे में, इसे लेकर शौक में कोई परेशानी नहीं है, लेकिन हां, इसके सेवन के दौरान बरती जाने वाली लापरवाही आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है।

आइसक्रीम के बाद न खाएं ये चीजें

दरअसल, आइसक्रीम खाने के बाद लोग कुछ ऐसी चीजों का सेवन कर लेते हैं, जो सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का कारण बन जाता है। आइए जानें।

चाय-कॉफी

आइसक्रीम खाने के बाद चाय-कॉफी या अन्य कैफीनेटेड ड्रिंक्स पीने की तलब भी आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है।

गले में खराश

इससे गले में दर्द, खराश और खांसी के अलावा पेट में दर्द की शिकायत भी हो सकती है। ऐसे में इसे खाने से बचें।

खट्टे फल

आइसक्रीम खाने के बाद अगर आप भी खट्टे फलों को खाने की गलती कर रहे हैं, तो सावधान हो जाने की जरूरत है।

गैस और अपच

ऐसा करने से आपको गैस और अपच की परेशानी हो सकती है। खट्टे फलों में मौजूद एसिड पाचन को खराब करने का काम करते हैं।

ठंडा पानी

आइसक्रीम खाने के बाद आपका भी मन पानी पीने का होता होगा और आप बिना सोचे समझे इसे पीते भी जरूर होंगे। यह गैस, एसिडिटी और पेट दर्द जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है।

ऐसे में आइसक्रीम खाने के बाद इन चीजों को भूल से भी न खाएं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com