गर्मियों में खराब पेट होगा ठीक, ऐसे खाएं मखाने


By Ashish Mishra24, May 2024 03:52 PMjagran.com

मखाने का सेवन

मखाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसे पाचन दुरुस्त रहता है और पर्याप्त एनर्जी भी मिलती है। आइए जानते हैं बेहतर पाचन के लिए मखाने का सेवन कैसे करते हैं?

मखाना में पाए जाने वाले पोषक तत्व

इसमें सोडियम, पोटेशियम, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये तत्व सेहत को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं।

ऐसे करें मखाने का सेवन

मखाने को दूध में मिलाकर खाना बेहतर होता है। इससे शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिलती है और वजन भी कंट्रोल होने लगता है।

पाचन को दुरुस्त रखना

रोजाना मखाने को दूध में मिलाकर खाना पाचन के लिए फायदेमंद होता है। इससे कब्ज और अपच जैसी समस्या भी दूर होने लगती है।

वजन को कम करना

मखाने से कैलोरी की मात्रा कम होती है। रोजाना इसका सेवन करने से तेजी से वजन कम होने लगती है। इसके साथ ही, फैट भी कम होने लगता है।

डायबिटीज के लिए फायदेमंद

मखाना का ग्लाइसमेंकि इंडेक्स काफी कम होता है। इसे खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है और व्यक्ति को ऊर्जावान महसूस करता है।

कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना

मखाने में पर्याप्त मात्रा में सोडियम और उच्च फाइबर होता है। इसका सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होने लगता है।

कितना मखाना खाएं

शरीर को हेल्दी रखने के लिए रोजाना 5 मखाने का सेवन करना फायदेमंद होता है। इससे पाचन दुरुस्त रहता है और हड्डियां भी मजबूत होती हैं।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने के लिए पोषक युक्त चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ