धार्मिक और सेहत के लिहाज से तो तुलसी का महत्व है ही, लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्किन केयर में इसका इस्तेमाल आपको शानदार फायदे दे सकता है।
गर्मियों में आप भी पिंपल्स, सन-टैन या ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स की समस्या से परेशान रहते होंगे।
ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि इन तमाम दिक्कतों से छुटकारा पाने के लिए तुलसी का किस तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं?
प्यूरिफाइंग गुणों से भरपूर तुलसी आपके स्किन पोर्स को डीप क्लीन करने का हुनर रखती है।
इसके लिए आप थोड़े पानी में इसकी कुछ पत्तियां डालकर उसे उबाल लें और रोजाना फेस वॉश के बाद इसे टोनर के रूप में यूज करें।
इससे न सिर्फ रेडनेस दूर होगी, बल्कि इरीटेशन से भी राहत मिलेगी। एक बार यह उपाय जरूर करें।
इसके लिए आपको तुलसी के पत्तों को पीसकर इसमें एक चुटकी हल्दी पाउडर और गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर अप्लाई कर लेना है।
इससे कील-मुंहासों से तो छुटकारा मिलेगा ही, साथ ही गर्मियों में ऑयली स्किन से भी छुटकारा मिलेगा।
अगर आप भी इन समस्याओं से निजात पाना चाहते हैं तो तुलसी से जुड़े ये उपाय जरूर करें। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com