करेला खाने से कौन-से नुकसान होते हैं?


By Ashish Mishra24, May 2024 02:06 PMjagran.com

करेला खाना

अक्सर लोग करेले का सेवन करते हैं। इसे खाने से शरीर को कई फायदे होते हैं। आइए जानते हैं कि करेले का सेवन करने से कौन-से नुकसान होते हैं?

करेला में पाए जाने वाले पोषक तत्व

करेले में आयरन, विटामिन-सी, जिंक, पोटैशियम और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। वहीं, कई लोगों के लिए करेला नुकसानदायक भी हो सकता है।

करेला खाने के नुकसान

कई लोग करेला का उपयोग सब्जियों के रूप में करते हैं। वहीं, कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिन्हे करेला खाने से बचना चाहिए।

लो शुगर में करेला न खाएं

अगर आपको लो शुगर की समस्या है, तो करेला खाने से बचें। इसमें आयरन और पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शुगर को लो कर सकते हैं।

लिवर के लिए हानिकारक

करेला शरीर के प्रमुख अंग के लिए हानिकारक होता है। इसमें पाया जाने वाला लैक्‍ट‍िन लिवर में प्रोटीन के संचार को रोकता है, जिससे लिवर से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है।

पेट में दर्द

ज्यादा मात्रा में करेला खाने से पेट में दर्द की समस्या हो सकती है। कई लोगों को सिर दर्द और बुखार की समस्या भी होने लगती है।

डायरिया में करेला न खाएं

रोजाना करेले का सेवन हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसे जरूरत से ज्यादा खाने से डायरिया और उल्टी की समस्या हो सकती है।

इम्यूनिटी को मजबूत करना

करेले में विटामिन-सी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है। रोजाना पर्याप्त मात्रा में करेले का सेवन करके वायरल बुखार से बचा जा सकता है।

पढ़ते रहें

शरीर को फायदेमंद और नुकसानदायक चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ