1 हफ्ते में तेजी से होगा वेट लॉस, बस करें ये 2 काम


By Farhan Khan24, May 2024 01:53 PMjagran.com

वजन घटाने के टिप्स

अगर आप बढ़े हुए वजन से परेशान हैं, तो ऐसे में केवल ये 2 काम करने से आपका वजन तेजी से घट सकता है। आइए इसके बारे में जानें।

जल्दी उठें

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको सुबह जल्दी उठने की कोशिश करनी चाहिए।

कई रोगों से छुटकारा

आयुर्वेद के अनुसार, सुबह जल्दी उठने से कई रोगों से छुटकारा मिलता है। साथ ही मोटापा भी दूर होता है।

गुनगुना पानी पिएं

सुबह उठते ही आप सबसे पहले गुनगुने पानी का सेवन करें, क्योंकि इससे आपकी बॉडी को डिटॉक्सिफाई होती है, जो वेट लॉस में मदद करता है।

नींबू का रस डालकर पिएं

आप साधारण पानी की जगह गुनगुने पानी में नींबू का रस डालकर भी पी सकते हैं।

1 हफ्ते में वजन होगा कम

अगर आप ये दो काम करते हैं, तो इससे आपका वजन 1 हफ्ते में ही कम होने लगेगा। साथ ही यह टिप्स आपका वजन घटाने में मददगार साबित हो सकते हैं।

ब्रेकफास्ट स्किप न करें

अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको ब्रेकफास्ट में पोषक तत्वों से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए और कभी भी अपने ब्रेकफास्ट को स्किप नहीं करना चाहिए।

धूप जरूर लें

रिसर्च के मुताबिक, सुबह की धूप हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होती है। यह ना सिर्फ हमें स्वस्थ रखती है बल्कि वजन को कम करने में भी मदद करती है।

अगर आप भी अपना वजन घटाना चाहते हैं तो ये टिप्स आपके काम आ सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com