यूरिक एसिड एक ऐसा रसायन है जो हर किसी के शरीर में पाया जाता है। इसका एक निश्चित मात्रा में होना ठीक है।
जब यह शरीर में ज्यादा मात्रा में बनने लगता है और शरीर से बाहर नहीं निकल पाता है तब यह कई तरह की समस्याएं पैदा कर सकता है।
आज के समय में गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल की वजह से यूरिक एसिड की समस्या लोगों में बढ़ती जा रही है।
शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने से हाई ब्लड प्रेशर, जोड़ों में दर्द और चलने-फिरने में दिक्कत होने लगती है।
ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप गर्म पानी के साथ त्रिफला पाउडर का सेवन करते हैं, तो इससे यूरिक एसिड कंट्रोल हो सकता है।
त्रिफला तीन फलों या जड़ी-बूटियों 'हरिताकी, बिभीतकी और अमलाकी' का संयोजन है। ये एक आयुर्वेदिक रासायनिक फार्मूला है, जो अपने औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है।
बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम करने के लिए सुबह और शाम गर्म पानी के साथ एक चम्मच त्रिफला चूर्ण का सेवन करने से यूरिक एसिड को कम करने में मदद मिल सकती है।
त्रिफला पाउडर खाने से पेट से जुड़ी अन्य परेशानियों जैसे कब्ज, अपच और गैस से भी राहत मिलती है।
अगर आप भी यूरिक एसिड की समस्या से परेशान हैं, तो ऐसे में इस चूर्ण का सेवन जरूर करें। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com