तुलसी का पानी पीने से क्या होता है?


By Ashish Mishra24, May 2024 11:49 AMjagran.com

तुलसी का पौधा

शरीर को हेल्दी रखने में तुलसी बेहद फायदेमंद होती है। इसे औषधि के रूप में भी उपयोग किया जाता है। आइए जानते हैं कि तुलसी का पानी पीने से क्या होता है?

तुलसी के पोषक तत्व

तुलसी में विटामिन ए, सी और के अलावा कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, आयरन और पोटेशियम जैसे पोषक तत्‍व होते हैं। साथ ही, इसमें कई एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं।

तुलसी का पानी पीने के फायदे

खुद को स्वस्‍थ रखने के लिए पोषक युक्त चीजों का सेवन करना चाहिए। रोजाना खाली पेट तुलसी का पानी पीने से सेहत को कई लाभ होते हैं।

गले की खराश से राहत

अगर आपके गले में खराश है, तो रोजाना सुबह खाली पेट तुलसी का पानी पिएं। ऐसा करने से सर्दी-जुकाम और गले की खराश से राहत मिलती है।

डायबिटीज को कंट्रोल करना

डायबिटीज के मरीजों के लिए तुलसी बेहद फायदेमंद होती है। इसका पानी पीने से ब्लड शुगर कंट्रोल होने लगता है।

पाचन को दुरुस्त रखना

तुलसी का पानी पीने से पाचन से जुड़ी समस्या दूर होने लगती है। इसके अलावा, कब्ज और लूज मोशन की समस्या भी दूर होती है।

इम्यूनिटी को मजबूत करना

तुलसी में एंटी-ऑक्सीडेंट समेत कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसके पानी को पीने से इम्यूनिटी मजबूत होने लगती है और वायरल बुखार दूर होता है।

मुंह की बदबू से छुटकारा

अगर आपके मुंह से बदबू आती है, तो रोजाना खाली पेट तुलसी का पानी पिएं। इससे बदबू की परेशानी दूर होने लगती है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने के लिए पोषक युक्त चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ