गर्मियों में रफ बालों की देखभाल इन 5 घरेलू उपायों से करें


By Shradha Upadhyay24, May 2024 10:00 AMjagran.com

बालों की समस्या

आजकल हर दूसरा व्यक्ति टूटते, झड़ते, रूखे और बेजान बालों की समस्या से परेशान है। जिसकी वजह से खराब खानपान और बढ़ता प्रदूषण।

गर्मियों में बालों की समस्या

वही गर्मी के मौसम में पसीना अधिक आने की वजह से हमारी स्कैल्प रूखी होने लगती हैं। ऐसे में बाल ड्राई दिखने लगते हैं। जो कि देखने में बहुत खराब लगते हैं।

गर्मियों में बालों की केयर

ऐसे में हमें समर सीजन में अपने बालों की और ज्यादा केयर करने की जरूरत होती हैं। इस वेदर में बालों को शरीर की तरह हाइड्रेट रखने की काफी जरूरत होती है।

रूखे बालों के लिए घरेलू उपाय

तो आइए आज हम आपको रूखे बालों की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए कुछ घरेलू उपाय लेकर आए हैं। जिनको ट्राई करके अपना बालों को चमकदार बना सकते हैं।

खीरे का हेयर मास्क

गर्मियों के मौसम में मार्केट में खूब खीरे बिक रहे हैं। ऐसे में हमें ड्राई हेयर के लिए खीरे का हेयर मास्क लगाना चाहिए। इसके लिए खीरे को पीसकर इसको बालों की जड़ों और लेंथ में लगाएं।

दूध की मलाई से कंडीशनिंग

इसके अलावा दूध की मलाई में गुलाब जल मिलाकर उसको बालों की जड़ों में लगाएं। ये रूखे बालों में कंडीशनिंग का काम करता है।

दही और शहद मास्क

रूखे और बेजान बालों के लिए दही और शहद का हेयर मास्क भी बेस्ट होता है। इसके मिक्स करके लगाएं और 30 मिनट बाद बाल धो लें ,

पपीता एलोवेरा मास्क

बालों को पपीता और एलोवेरा भी मुलायम बनाते हैं। ऐसे में आप पपीते का पल्प उसमे एलोवेरा जेल मिलाकर उसे जड़ों में लगा सकते हैं।

ऐसे ही बालों से जुड़े घरेलू उपायों के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ