गर्मियों के दिनों में अक्सर लोग नींबू का सेवन करते हैं, इसके सेवन से पाचन दुरुस्त रहता है और गैस, अपच जैसी समस्याएं नहीं होती हैं।
हालांकि किसी भी अन्य चीज की तरह से नींबू का सेवन ज्यादा मात्रा में करने से कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं, इससे होने वाली समस्याओं के बारे में बताएंगे।
अधिक मात्रा में नींबू का सेवन करने से पेट खराब हो सकता है, इसके साथ ही एसिड रिफलक्स की भी समस्या हो सकती है। इस वजह से उल्टी की समस्या भी हो सकती है।
ज्यादा नींबू खाने से गले में दर्द की शिकायत होती है, इसके अलावा टॉन्सिल की भी समस्या हो सकती है। इसलिए नींबू का सेवन पर्याप्त मात्रा में करना चाहिए।
नींबू का इस्तेमाल अधिक मात्रा में करने से दांतों का इनेमल नष्ट होने लगता है, इसलिए नींबू का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।
अधिक मात्रा में नींबू का सेवन करने से माइग्रेन का दर्द बढ़ सकता है, क्योंकि इसमें पाए जाने वाले तत्व माइग्रेन को ट्रिगर करते हैं, ऐसे में माइग्रेन की समस्या से परेशान लोगों को नींबू का सेवन करने से बचना चाहिए।
ज्यादा मात्रा में नींबू का सेवन करने से खून में आयरन की अधिकता हो सकती है, जिस वजह से अन्य समस्याएं हो सकती हैं।
वहीं इसके अधिक सेवन से स्टोन का खतरा भी बढ़ता है, अधिक मात्रा में नींबू के सेवन से यह क्रिस्टल के रूप में शरीर में जमा हो जाता है, जिससे स्टोन का खतरा बढ़ जाता है।
नींबू का सेवन अधिक मात्रा में करने से सेहत को ये नुकसान हो सकते हैं, ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com