अक्सर लोगों के दांत में दर्द की समस्या होने लगती है। इस दौरान कुछ गलतियां करने से समस्या और बढ़ जाती है। आइए जानते हैं कि दांत में दर्द होने पर क्या नहीं करना चाहिए?
दांतों को हेल्दी रखने के लिए रोजाना ब्रश करना चाहिए। इससे दांतों से पीलापन भी दूर होने लगता है और दांतों को पर्याप्त पोषक मिलता है।
कई बार लोग दांतों में दर्द होने पर कई गलतियां कर देते हैं जिससे परेशानी बढ़ने लगती है। कई बार यह समस्या ज्यादा हो जाती है जिसकी वजह से दांत को निकलना पड़ता है।
दांत में दर्द होने पर रात को सोने से पहले मीठा खाने से बचना चाहिए। अगर आप मीठा खार सोते हैं तो दर्द और बढ़ सकता है। इसके अलावा ठंडी चीजों को खाने और पीने से बचना चाहिए।
कई बार लोग दांत दर्द को गंभीरता से नहीं लेते हैं। ऐसे लोग लंबे समय तक घरेलू उपाय को करते रहते हैं। ऐसे करने से दर्द बढ़ सकता है।
कई बार लोग थोड़ा सा भी दर्द होने पर दांत निकलवाने की सोचने लगते हैं। ऐसा करने से बचना चाहिए। अगर आप दांत निकलवाते हैं तो उसका असर अन्य दांतों पर भी पड़ता है।
कई बार लोग दांत के दर्द को इग्नोर करते रहते हैं। ऐसा करने से परेशानी बढ़ने लगती है। दर्द को गंभीरता से लेकर समय से इलाज कराना चाहिए।
दांत में होने वाले दर्द को कम करने के लिए एक चुटकी हींग में एक चम्मच नींबू का पेस्ट मिला लें। इस पेस्ट को दांत पर लगाने से दर्द कम होने लगता है।
शरीर में होने वाले दर्द को दूर करने के तरीके और लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकरियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ