सनातन धर्म में विनायक चतुर्थी का विशेष महत्व होता है। इस दिन गणेश जी की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि गणेश चतुर्थी पर किन कामों को करने से बचना चाहिए?
पंचांग के अनुसार, 01 मई 2025 को विनायक चतुर्थी मनाई जाएगी। इस गणेश जी की पूजा करने से धन-धान्य की प्राप्ति होती है।
पंचांग के अनुसार, विनायक चतुर्थी की शुरुआत 30 अप्रैल को दोपहर 2 बजकर 12 मिनट से होगी। वहीं, इसका समापन 1 मई को सुबह 11 बजकर 23 मिनट पर होगा।
कई काम ऐसे होते हैं, जिसे विनायक चतुर्थी पर करना वर्जित माना जाता है। इन कामों को करने से व्यक्ति को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
ऐसा कहा जाता है कि विनायक चतुर्थी के दिन चंद्रमा को देखने से बचना चाहिए। इन्हें देखने से व्यक्ति को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विनायक चतुर्थी पर पूजा-पाठ करते समय क्रोध करने से बचना चाहिए। ऐसा करने से पूजा का फल नहीं मिलता है। इस दिन व्यक्ति को शांत रहना चाहिए।
इस दिन तामसिक चीजें जैसे- मांस, मदिरा और लहसुन-प्याज आदि नहीं खाना चाहिए। इन चीजों को खाने से गणेश जी नाराज हो सकते हैं।
विनायक चतुर्थी पर इन कामों को करने से जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही, बनते हुए काम बिगड़ने लगते हैं।
शुभ और अशुभ कार्यों को करने के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ