गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करना चाहिए। इस दिन कई काम करने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं कि गुरुवार के दिन कौन से काम नहीं करने चाहिए?
कई काम ऐसे होते हैं जिसे करने से कुंडली में गुरु कमजोर होने लगते हैं। जिसकी वजह से जीवन में परेशानियां आने लगती हैं।
गुरुवार को को भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। कई काम ऐसे होते हैं जिसे गुरुवार के दिन करने से बचना चाहिए।
गुरुवार के दिन महिलाओं को बाल धोने से बचना चाहिए। इससे कुंडली में गुरु कमजोर होने लगते हैं। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन और संतान सुख पर बुरा असर पड़ता है।
गुरुवार के दिन हाथ-पैर के नाखून नहीं काटने लगते हैं। इससे जीवन में बुरी प्रभाव पड़ता है और कुंडली में गुरु की स्थिति कमजोर होने लगती है।
गुरुवार के दिन केला खाने से बचना चाहिए। इस दिन केले के पेड़ की विधिवत पूजा करनी चाहिए। इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होने लगते हैं।
गुरुवार को पैसों का लेन-देन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से धन से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
अक्सर लोग गुरुवार के दिन भी नुकीली चीजों को खरीद लेते हैं। ऐसा करने से बचना चाहिए। गुरुवार के दिन नुकीली चीजें नहीं खरीदना चाहिए।
देवी-देवताओं की पूजा-पाठ करने के विधि के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ