सनातन धर्म में जन्माष्टमी का विशेष महत्व होता है। इस दिन भगवान कृष्ण की विधि-विधान से पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि जन्माष्टमी पर क्या नहीं करना चाहिए?
पंचांग के अनुसार, इस साल 26 अगस्त 2024 को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इसी दिन भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। इस दिन पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है।
भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी की शुरुआत 25 अगस्त को देर रात 03 बजकर 39 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 26 अगस्त को देर रात 02 बजकर 19 मिनट पर समाप्त होगी।
कई ऐसे काम होते हैं, जिसे जन्माष्टमी के दिन करने से बचना चाहिए। इन कामों को करने से जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
जन्माष्टमी के दिन भूलकर भी तुलसी का पत्ता नहीं तोड़ना चाहिए। अगर आप इसे तोड़ते हैं, तो भगवान कृष्ण नाराज हो सकते हैं।
भगवान कृष्ण की पूजा करते समय बारी और मुरझाए फूल नहीं चढ़ाना चाहिए। इस दौरान आपको अगस्त्य का फूल अर्पित करना चाहिए। इससे पूजा का फल मिलता है।
जन्माष्टमी के दिन तामसिक चीजों को खाने से बचना चाहिए। इस दिन केवल सात्विक भोजन करना चाहिए। इसके अलावा, अच्छे विचार रखना चाहिए।
जन्माष्टमी के दिन भूलकर भी काले रंग के कपड़े नहीं पहनना चाहिए। इस दिन आप पीले या गुलाब रंग के कपड़े पहन सकते हैं।
त्योहारों पर न किए जाने वाले कामों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ