लड्डू गोपाल की मूर्ति घर में रखना बहुत शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है। जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल की पूजा की जाती है।
लड्डू गोपाल की पूजा विधि-विधान से करने पर घर में सुख-समृद्धि आती है और घर में खुशहाली आती है। इसके साथ ही कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।
लड्डू गोपाल को रोज स्नान कराया जाता है और वस्त्र बदले जाते हैं। इसके साथ ही उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाया जाता है।
लड्डू गोपाल को प्रसन्न करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। ऐसे कुछ उपायों के बारे में बताएंगे, जिनको जन्माष्टमी के दिन करने से लड्डू गोपाल प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद प्रदान करते हैं।
पंचामृत का भोग बहुत शुभ माना जाता है। इसका भोग लड्डू गोपाल को लगाने से शुभ फल प्राप्त होते हैं और लड्डू गोपाल का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
लड्डू गोपाल की मूर्ति घर में है तो सुबह उठकर मंदिर की साफ-सफाई करें और दूध,दही, पंचामृत से स्नान कराएं।
स्नान कराने के बाद लड्डू गोपाल की विधि-विधान से पूजा करें। इसके बाद लोरी गाते हुए लड्डू गोपाल को झूला झुलाएं।
लड्डू गोपाल की पूजा करने के बाद तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें। ऐसा करने से लड्डू गोपाल का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
लड्डू गोपाल को खुश करने के लिए ये उपाय करें। धर्म और अध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com