शुक्रवार के दिन करेंगे ये काम, तो घर से वापस लौट जाएंगी मां लक्ष्मी


By Ashish Mishra29, Feb 2024 02:06 PMjagran.com

मां लक्ष्मी का दिन

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। कुछ काम ऐसे होते हैं जिसे शुक्रवार को करने से बचना चाहिए। इन कामों को करने से मां लक्ष्मी नाराज होने लगती हैं।

व्रत रखना

हर दिन अलग-अलग देवी-देवताओं को समर्पित रहता है। कई लोग शुक्रवार के दिन व्रत रखकर मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं। ऐसे लोगों को जीवन में किसी चीज की कमी नहीं होती है।

शुक्रवार के दिन न करें ये काम

इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। शुक्रवार के भूलकर भी ऐसी गलती न करें जिससे मां लक्ष्मी घर से वापस लौट जाएं।

पैसों का लेन-देन करना

शुक्रवार दिन पैसों का लेन-देन करने से बचना चाहिए। इस दिन किसी दूसरे को पैसा देने से मां लक्ष्मी नाराज होने लगती हैं। शुक्रवार को उधार दिया हुआ पैसा भी वापस नहीं आता है।

लड़ाई-झगड़े करना

कई लोग घर या आस-पास के लोगों के लड़ाई-झगड़े करते रहते हैं। शुक्रवार के दिन ऐसे काम करने से बचना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज होने लगती हैं।

मांसाहारी चीजें का सेवन करना

भूलकर भी शुक्रवार के दिन मांसाहारी चीजों को नहीं खाना चाहिए। इसे खाने से धन से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। शुक्रवार के दिन शाकाहारी भोजन करना चाहिए।

चांदी का दान न करें

दान-पुण्य करने से जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है। हालांकि, शुक्रवार के दिन चांदी का दान करना वर्जित होता है। इसे दान करने से कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर होने लगते हैं।

एकाक्षी नारियल अर्पित करें

शुक्रवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद मंदिर में एकाक्षी नारियल अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इसके अलावा मनोकामना पूरी होने लगती है।

पढ़ते रहें

हर दिन किए जाने वाले काम और देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के उपायों समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें JAGRAN.COM के साथ